शादी से पहले फेस के पिंपल्स का कर लें ये इलाज, चमकदार होगी त्वचा

0 262

नई दिल्ली : शादी से पहले चेहरे पर एक भी दाना निकल आए तो दुल्हन पूरे घर को सिर पर उठा लेती है। हर दुल्हन की चाहत होती है कि उसकी स्किन शादी से पहले ग्लो करने लगे और वो सबसे खूबसूरत नजर आए। हालांकि कुछ लोगों की स्किन पर सालों साल मुहांसे बने रहते हैं। अच्छे से अच्छा ट्रीटमेंट लेने के बाद भी मुहांसे कम नहीं होते। ऐसे में अगर आपको मुहांसों की समस्या रहती है तो इसका इलाज शादी से पहले ही कर लें। मुहांसों को दूर करने के लिए कई आयुर्वेदिक और घरेलू नुस्खे हैं जो पिंपल्स को दूर कर देंगे और आपकी त्वचा को खिली-खिली चमकदार बना देंगे। इससे आपकी रंगत में भी निखार आ जाएगा।

मुहांसे खत्म करने के घरेलू उपाय

चंदन- शादी से पहले अगर कोई लड़की हल्दी और चंदन का इस्तेमाल करे तो उसकी त्वचा खूबसूरत हो जाती है। इससे न सिर्फ आपकी सुंदरता बढ़ती है बल्कि मुहांसे भी दूर हो जाते हैं। चंदन में एंटीवायरल और एंटीसेप्टिक गुण होते हैं जो कील-मुंहासों तो दूर करते हैं। वहीं इससे दाने भी कम हो जाते हैं। चंदन त्वचा पर ब्लीचिंग की तरह काम करता है, जो स्किन को गोरा भी बनाता है।

एलोवेरा- एलोवेरा को त्वचा के लिए सबसे अच्छा माना गया है। रोजाना एलोवेरा लगाने से स्किन की समस्याएं दूर हो जाती हैं। मुहांसे होने पर भी आप एलोवेरा का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे सनबर्न और एजिंग को कम किया जा सकता है। सर्दियों में खोई हुई नमी को वापस लाने के लिए एलोवेरा का उपयोग करें। इसे लगाने से फेस ग्लो करने लगता है। फ्लॉलेस स्किन के लिए एलोवेरा बहुत फायदा करता है।

नीम- कील मुहांसे दूर करने के लिए मार्केट में मिलने वाले प्रोडक्ट्स में नीम का इस्तेमाल किया जाता है। नीम को आयुर्वेद में बहुत गुणकारी माना गया है। इससे त्वचा पर होने वाले मुहांसे और फुंसी दूर की जा सकती हैं। नीम में एंटी सेप्टिक, एंटी फंगल और एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं जो मुहांसे को खत्म करता है। नीम पैक लगाने से त्वचा साफ बनती है।

हल्दी- त्वचा के लिए हल्दी को बहुत गुणकारी माना गया है। इससे रंगत में निखार आता है। शादी के वक्त दूल्हा दुल्हन को हल्दी लगाई जाती है जिससे उनकी स्किन ग्लो करने लगे। हल्दी में एजिंग गुण पाए जाते हैं जो त्वचा को जवान बनाए रखने में मदद करते हैं। हल्दी चेहरे के दाग-धब्बों को दूर कर रंग साफ करती है।

केसर- त्वचा पर केसर लगाने से रंग साफ होता है और मुंहासों की समस्या से भी छुटकारा मिलता है। केसर को दूध में डालकर लगाने से रंग गोरा और साफ होता है। इसे आप मुल्तानी मिट्टी से बने पैक में भी डालकर लगा सकते हैं। या फिर सिर्फ दूध लगाने से भी फेस पर ग्लो आने लगेगा।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.