देव दिवाली के लिए काशी पहुंचे 70 देशों के राजदूत, पिलाई जाएगी स्पेशल चाय

0 386

वाराणसी : वाराणसी में अर्धचंद्राकार घाटों पर सजने वाली दीपमाला के साक्षी (Witness of Deepmala) बनने 70 देशों के राजदूत काशी (Kashi) पहुंच गए हैं। इनके साथ ही 150 विदेशी डेलीगेट्स भी आज देव दीपावली की छटा निहारेंगे। मेहमानों के स्वागत में एयरपोर्ट पर सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। लोक कलाकारों ने विभिन्न स्थानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिये मेहमानों का स्वागत किया।

बाबतपुर एयरपोर्ट से लेकर नदेसर और कैंटोनमेंट स्थित होटल और नमो घाट के अलावा सभी सार्वजनिक चौक चौराहों को झालरों से सजाया गया है। अलकनंदा क्रूज लाइन के निदेशक विकास मालवीय ने बताया कि मेहमानों को विवेकानंद क्रूज से देव दीपावली और गंगा पार होने वाली आतिशबाजी का नजारा दिखाया जाएगा। उन्हें कुल्हड़ में चाट और चाय पिलाई जाएगी।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.