अबू धाबी T 10 ग्लोबल के मुख्य अतिथि होंगे मोहसिन रज़ा

0 347

लखनऊ: उत्तर प्रदेश खेल कल्याण संघ के अध्यक्ष और पूर्व क्रिकेटर मोहसिन रज़ा को UAE के “अबू धाबी T 10 ग्लोबल” में अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। मोहसिन रज़ा जी दिनांक 28 नवंबर 2023 को इस प्रतियोगिता में बतौर अतिथि अबू धाबी मौजूद रहेंगे।

मोहसिन रज़ा के इस कार्यक्रम के अलावा उपरोक्त प्रतियोगिता के आयोजकों के साथ अतिआवश्यक बैठक करेंगे यह बैठक दिनांक 01 दिसंबर 2023 से 02 दिसंबर 2023 तक आयोजित होगी, यह बैठक उत्तर प्रदेश और UAE दोनो के क्रिकेट खेल एवम् खिलाड़ियों हेतु अत्यंत कल्याणकारी साबित होगी।

इस बैठक में रज़ा एवम् अबू धाबी T 10 लीग के आयोजकों द्वारा उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य हेतु तथा UAE के क्रिकेट हेतु दोनों पक्ष अपने- अपने अनुभव और विशेषज्ञता एवम् सहयोग साझा करेंगे। यह अतिआवश्यक बैठक उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों के लिए अतिहितकारी एवम् UAE के खेल हेतु भी कल्याणकारी होगी।

यह टूर्नामेंट 28 नवंबर 2023 से 9 दिसंबर 2023 तक अबू धाबी के ज़ायद क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित किया जा रहा है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.