Metro in Bareilly : यूपी के छह शहरों में शुरू होगी लाइट मेट्रो, बरेली भी शामिल

0 1,220

 Metro in Bareilly : नगरीय परिवहन व्यवस्था को बेहतर करने के लिए राज्य सरकार उत्तर प्रदेश के 6 शहरों में लाइट मेट्रो रेल सेवा शुरू करने जा रही है। यह शहर वाराणसी,मेरठ ,गोरखपुर ,बरेली झांसी और प्रयागराज है। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को मंत्रिमंडल के समक्ष नगर विकास क्षेत्र के 4 विभागों की कार्य योजना प्रस्तुत की है। आगरा में 2 सालों में मेट्रो रेल चलने लगेगी। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि लाइट मेट्रो रेल के लिए एक्सेसिबिलिटी स्टडी के बाद डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार की जाए। गोरखपुर में 6 महीने में मेट्रो परियोजना का काम शुरू कर दिया जाएगा।

Also Watch today top 10 news 

सरकार 5 सालों में 220 शहरों को स्मार्ट बनाने का लक्ष्य लेकर काम करेगी। इसी के साथ उन्होंने यह भी ऐलान किया कि 10000 लाइट पिंक शौचालय बनाए जाएंगे। मुख्यमंत्री को नगर विकास विभाग ने बताया कि अगले 100 दिनों में मिशन पिंक प्रोजेक्ट के तहत महिलाओं की सुविधा के लिए 10,000 में शौचालय बनवाए जाएंगे। शहरों में घर-घर कूड़ा कलेक्शन के काम में और सुधार लाया जाएगा। एक लाख से अधिक आबादी वाले निकाय कुरावर कचरा मुक्त होंगे।

ये भी पढ़े – Covid -19 : नई पाबंदियों का हो सकता है ऐलान , दिल्ली-NCR में कोरोना की बढ़ती रफ्तार के पीछे क्या है वजह

 

रिपोर्ट मेघा गंगवार

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.