Covid Alert : कोरोना का खतरा देश में जारी , चौथी लहर के सकेंत

0 749

Covid Alert : भारत में कोरोना एक बार फिर से पैर पसार रहा है । संक्रमण की रफ्तार ने लोगों के साथ-साथ सरकार की भी चिंता बढ़ा दी है । बढ़ते संकट को देखते हुए पीएम मोदी 27 अप्रैल को राज्य के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक होने जा रही है । वहीं, इस बीच आज स्वास्थ्य मंत्रालय ने जो कोरोना के आंकड़े मामले पेश किये है । वह चिंताजनक है।

ये भी पढ़े –Lockdown 2022 : India में फिर से लगेगा lockdown , तेजी से बढ़ रहे है केस

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी रविवार के आंकड़े के अनुसार बीते 24 घंटों में कोरोना के 2593 मामले आए है । जो कि कल की तुलना में 66 अधिक है। इस दौरान 44 लोगों की मौत भी हुई। हालांकि, 1755 लोग डिस्चार्ज हुए। देश में सक्रिय मरीज की संख्या भी बढ़कर 15,873 हो गई जो कि चिंता का विषय है। महामारी की शुरुआत से लेकर अब तक कुल 5,22,193 लोगों की मौत हुई है। वहीं इस दौरान कुल 4,25,19,479 लोग स्वस्थ भी हुए।

ये भी पढ़े – Tina Dabi ने की दूसरी शादी, IAS प्रदीप गवांडे के साथ लिए सात फेरे

रिर्पोट – शिवी अग्रवाल

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.