राधिका मदान ने बॉलीवुड में आने से पहले ही जीत लिया था लोगों का दिल।

0 889

बॉलीवुड की उभरती अभिनेत्री राधिका मदान (Radhika madan)आज अपना 26वां जन्मदिन मना रहीं है। उनका जन्म आज ही के दिन यानि की 1 मई 1995 को दिल्ली में हुआ। उनके पिता सुजीत मदान, दिल्ली के जाने माने बिजनेसमैन है तो वहीं उनकी माँ नीरू मदान एक पेंटर हैं।

उन्होंने अपने स्कूल की पढाई दिल्ली पब्लिक स्कूल, दिल्ली से की। इसके बाद उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (Delhi University) के जीसस एंड मैरी कॉलेज (Jesus and Mary College) से ग्रेजुएशन पूरा किया।

राधिका ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत कलर्स टीवी के सीरियल ‘मेरी आशिकी तुम से ही’ से की। उनके किरदार ईशानी को लोगों का बहुत प्यार मिला। जब उन्होंने सीरियल में काम शुरू किया था तब वह महज़ 19 साल की थी। इसके बाद वह साल 2015 में डांस रियलिटी शो झलक दिख लाजा भी नज़र आई (Radhika madan)।

इसके बाद राधिका ने साल 2018 में आई फिल्म Pataakha से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया। इस फिल्म में उनके अलावा सैन्य मल्होत्रा भी बतौर लीड नज़र आई थीं। साल 2020 में वह दिवंगत अभिनेता इरफ़ान खान के साथ फिल्म Angrezi Medium में नज़र आई थी। इस फिल्म में वह इरफ़ान के किरादर की बेटी बानी थी। फिर साल 2021 में उन्होंने Hotstar की फिल्म Shiddat में काम किया। इस फिल्म में उनके अपोजिट विक्की कौशल के भाई सनी कौशल थे। इसके अलावा उन्होंने 2021 की सीरीज Ray से अपना OTT डेब्यू भी किया।

हाल ही में राधिका ने अक्षय कुमार के साथ एक फिल्म का अनाउंसमेंट किया है। हालाकिं उस फिल्म का क्या नाम होगा ये फाइनल नहीं हुआ।
ये फिल्म कब तक रेडी होगी और कब रिलीज़ होगी ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

 

रिपोर्ट : अमृतरश्मि

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.