Expressway Project: केंद्र सरकार बनाने जा रही है काशी कोलकाता एक्सप्रेस वे

0 855

Expressway Project : 600 किमी की दूरी, 6 से 7 घण्टे में होगी पूरी केंद्र की मोदी सरकार ने वित्तीय वर्ष 2022-23 में इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट पर विशेष बल दिया है. इसके तहत भारतमाला परियोजना के तहत आम बजट में प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से कोलकाता के लिए नए एक्सप्रेसवे की घोषणा की गई है. इससे वाराणसी और कोलकाता जैसे दो बड़े महानगरों के बीच की जर्नी कम समय में संभव हो सकेगी.
बता दें कि वाराणसी से कोलकाता के बीच करीब 600 किमी लंबे नए एक्सप्रेसवे का निर्माण किया जाएगा, जो झारखंड के कई जिलों से गुजरेगा. इस आठ लेन के एक्सप्रेसवे के बनने से वाराणसी से कोलकाता की दूरी महज 6 से 7 घंटे में पूरी होगी ।

जानकारी के अनुसार यह नया ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे 8 लेन का होगा. इसके बन जाने से उत्तर प्रदेश के चंदौली होते हए बिहार, झारखंड और बंगाल के बीच तेज कनेक्टिविटी मिलेगी. काशी-कोलकाता नए एक्सप्रेसवे से चंदौली, भभुआ, सासाराम, औरंगाबाद, बोकारो, रांची, पुरुलिया का सीधा संपर्क हो जाएगा.

ये भी पढ़े – Bulldozer Tyre Bursts:हवा भरते समय बुलडोजर का टायर फटा, 2 की मौत

रिर्पोट – शिवी अग्रवाल 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.