कांग्रेस के घोषणापत्र में मुस्लिम लीग और लेफ्ट की छाप… PM मोदी का बड़ा हमला

0 324

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को कांग्रेस पार्टी के चुनावी घोषणा पत्र पर जमकर बरसे. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस के घोषणा पत्र पर मुस्लिम लीग और लेफ्ट का असर साफ दिखता है. पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस के घोषणापत्र में वही सोच झलकती है, जो सोच आजादी के समय मुस्लिम लीग की विचारधारा में दिखती थी. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस के घोषणापत्र में पूरी तरह मुस्लिम लीग की छाप है. इस तरह के वादे देश के साथ धोखा है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ये भी कहा कि कांग्रेस के घोषणा पत्र पर मुस्लिम लीग की विचारधारा ही नहीं बल्कि उस पर वामपंथी सोच भी पूरी तरह से हावी हैं. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इस घोषणा पत्र से ये साबित हो गया है कि आज की कांग्रेस आज के भारत की आशाओं और आकांक्षाओं से पूरी तरह से कट चुकी है. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के घोषणा पत्र में खुद कांग्रेस ही कहीं दूर-दूर तक नजर नहीं आती है. यहां लेफ्ट और मुस्लिम लीग की विचारधारा का बोलवाला है. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ऐसी कांग्रेस 21वीं सदी में भारत को आगे नहीं बढ़ा सकती.

शनिवार को अपनी रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समाजवादी पार्टी पर भी बड़ा हमला किया है. उन्होंने कहा कि आज समाजवादी पार्टी की ऐसी स्थिति हो गई है कि यहां उन्हें हर घंटे अपने उम्मीदवार बदलने पड़ रहे हैं. वहीं कांग्रेस की ऐसी स्थिति है कि उन्हें तो उम्मीदवार ही नहीं मिल रहे हैं. पीएम मोदी ने कहा कि जिन सीटों को कांग्रेस अपना गढ़ मानती थी वहां भी उसे उम्मीदवार उतारने की हिम्मत ही नहीं हो रही है. यानी इंडी गठबंधन अस्थिरता और अनिश्चितता का दूसरा नाम बन चुका है.

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.