मुकेश छाबड़ा ने किया खुलासा, ‘एनिमल’ के रणविजय को देखकर आया रामायण का प्लान

0 268

मुंबई : रणबीर कपूर जो हाल ही में एनिमल फिल्म में वायलेंट कैरेक्टर रणविजय को निभाते करते दिखे थे, उनसे किसी ने श्री राम का किरदार निभाने की उम्मीद नहीं की थी. फिर कैसे मुकेश छाबड़ा को ये आइडिया आया. इसका जवाब खुद उन्होंने दिया.

रणबीर कपूर की रामायण फिल्म की चर्चा जोरो पर है. एक्टर फिल्म में भगवान श्री राम का किरदार निभाते दिखेंगे. फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है और उनके लुक की तस्वीरें भी लीक हुई, जहां श्री राम के किरदार में जंचते दिखे. फैंस ‘एनिमल’ फेम एक्टर को इतने शांत किरदार में देख बेहद इम्प्रेस हुए. इसका क्रेडिट कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा को दिया जाता है. उन्होंने बताया कि रणबीर को श्री राम के किरदार में क्यों लिया गया.

ये बहुत सही डिसीजन है. वो आपको मालूम चलेगा फिल्म आने के बाद. कड़ी निगरानी में हो रही शूटिंगरामायण के लिए, मेकर्स ने रणनीतिक तौर से सेट को सभी साइड्स से कवर करने और तस्वीरों को लीक होने से बचाने के लिए घर के अंदर शूट करने का फैसला किया. ये प्लानिंग प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने बनाई है. मेकर्स नहीं चाहते थे कि ऑफिशियल ऐलान से पहले फिल्म की कोई भी झलक सामने आए. सेट पर नो फोन पॉलिसी भी लगाई गई.

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.