रोहित शर्मा और जय शाह ने सिद्धिविनायक में लगाई हाजिरी

0 264

मुंबई : टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा और बीसीसीआई सचिव जय शाह ने बुधवार को मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में स्पेशल हाजिरी लगाई। दोनों ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 ट्रॉफी के साथ दर्शन किए और भगवान गणेश का आशीर्वाद लिया। रोहित और शाह की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। फोटो की काफी चर्चा हो रही है क्योंकि ट्रॉफी को भी हार पहनाया गया है। दर्शन करने के बाद रोहित और शाह गुलाबी रंग के स्टोल में नजर आए। बता दें कि भारत ने 29 जून को टी20 वर्ल्ड कप अपने नाम किया था। भारत ने 11 साल बाद आईसीसी ट्रॉफी का सूखा समाप्त किया था।

भारत की खिताबी मुकाबले में साउथ अफ्रीका से भिड़ंत हुई थी, जो बारबाडोस के मैदान पर खेला गया। भारत ने फाइनल में टॉस जीतकर बैटिंग चुनी और 176/7 का स्कोर खड़ा किया। विराट कोहली ने मुश्किल वक्त में 76 और अक्षर पटेल ने 46 रन की शानदार पारी खेली। जवाब में साउथ अफ्रीका ने 8 विकेट के नुकसान पर 169 रन जुटाए। साउथ अफ्रीकी टीम का 15वें ओवर तक पलड़ा भारी था लेकिन अंत के पांच ओवरों में भारतीय गेंदबाजों ने बाजी पलट दी और सात रन से जीत जिलाई। हार्दिक पांड्या ने 20वें ओवर में 16 रन डिफेंड किए और भारतीय टीम ने इतिहास रच दिया।

भारत ने 17 साल बाद टी20 टी20 वर्ल्ड कप जीता था, जो उसका सबसे छोटे फॉर्मेट का दूसरा खिताब है। भारत ने पहला टी20 वर्ल्ड कप साल 2007 में एमएस धोनी की कप्तानी में अपने नाम किया। भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 से पहले 2013 में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी। ‘हिटमैन’ के नाम से मशहूर रोहित ने ट्रॉफी जीतने के बाद टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया। रोहित के अलावा विराट कोहली और रविंद्र जडेजा भी टी20 इंटनेशनल को अलविदा कह चुके हैं। रोहित अब सिर्फ वनडे और टेस्ट टीम के कप्तान हैं। वहीं, भारतीय टी20 टीम की कमान सूर्यकुमार यादव के हाथों में हैं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.