सीएम धामी ने उत्तराखंड आए श्रद्धालुओं को दी यात्रा न करने की सलाह, जानिए क्यों

0 492

देहरादून: मई में चारधाम यात्रा शुरू होने के बाद से उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी ने श्रद्धालुओं की परेशानी बढ़ा दी है. वहीं, रास्ते में श्रद्धालुओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. इन दिक्कतों के बाद उत्तराखंड सरकार की ओर से कई एहतियाती कदम उठाए गए हैं और श्रद्धालुओं के आंकड़े भी सीमित कर दिए गए हैं.

मौसम तीर्थयात्रियों के साथ-साथ प्रशासन और स्थानीय व्यापारियों के लिए केदारनाथ धाम की यात्रा में परेशानी खड़ी कर रहा है। जिले में मंगलवार सुबह से ही बारिश हुई, जबकि केदारनाथ में पांच इंच से अधिक बर्फबारी हुई. पैदल मार्ग में भी रात 10 बजे के बाद तेज बारिश हुई, जो शाम तक जारी रही। गौरीकुंड से खच्चरों की आवाजाही भी रोक दी गई। यहां से 12 बजे तक सुरक्षित स्थानों पर रुककर पैदल चलने वालों को ही यात्रा करने की अनुमति दी गई।

इसी को लेकर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि केदारनाथ धाम में लगातार बारिश हो रही है, इसलिए लोगों से खराब मौसम को देखते हुए यात्रा को कुछ समय के लिए टालने की अपील की जा रही है. उन्होंने लोगों से मौसम और यात्रा को लेकर प्रशासन से मिल रहे अपडेट के अनुसार आगे बढ़ने की अपील की.

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.