किसानों के लिए बड़ा मौका! 28 सितंबर को यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में लगेगा किसान मेला, 8 जिलों के प्रगतिशील किसान होंगे शामिल

0 14

गौतमबुद्धनगर: यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 के दौरान 28 सितंबर को पश्चिमी मैदानी जोन का जनपद स्तरीय एक दिवसीय किसान मेला आयोजित किया जाएगा। एक्सपो मार्ट के हॉल संख्या-2A में होने वाले इस मेले में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 8 जनपदों के किसान हिस्सा लेंगे। कृषि वैज्ञानिक किसानों को तकनीकी जानकारी देने के साथ उनकी कृषि संबंधी समस्याओं का समाधान भी करेंगे।

दोपहर 12 बजे से शुरू होगा किसान मेला

कृषि सूचना तंत्र के सुदृढ़ीकरण एवं कृषक जागरूकता कार्यक्रम योजना के तहत वर्ष 2026-27 में एग्रोक्लाइमेटिक जोन स्तर के पश्चिमी मैदानी जोन का यह किसान मेला आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम 28 सितंबर 2026 को दोपहर 12 बजे से उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 के एक्सपो मार्ट, हॉल संख्या-2A, गौतमबुद्धनगर में शुरू होगा।

इन 8 जिलों के किसान करेंगे प्रतिभाग

किसान मेले में मुजफ्फरनगर, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, हापुड़ और शामली के किसान शामिल होंगे। इन जिलों के प्रगतिशील और अचीवर कृषकों की भी मेले में सहभागिता रहेगी।

कृषि वैज्ञानिक किसानों की समस्याओं का करेंगे समाधान

कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक किसानों को कृषि से जुड़ी तकनीकी जानकारी उपलब्ध कराएंगे। किसान अपनी कृषि संबंधी समस्याएं वैज्ञानिकों के सामने रख सकेंगे, जिनका समाधान करने के साथ उन्हें खेती से जुड़ी जरूरी तकनीकी जानकारी भी दी जाएगी।

नई तकनीक और उन्नत खेती की मिलेगी जानकारी

मुख्य विकास अधिकारी भाल चंद्र त्रिपाठी ने जनपद के किसानों से किसान मेले में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने किसानों से कृषि वैज्ञानिकों से तकनीकी जानकारी प्राप्त करने के साथ कृषि क्षेत्र में नवीनतम तकनीकों, नवाचारों और उन्नत कृषि पद्धतियों का लाभ उठाने को कहा है।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.