मेरठ खंड स्नातक-शिक्षक चुनाव का कार्यक्रम जारी, 23 अक्टूबर को मतदान; 29 सितंबर से शुरू होगी नामांकन प्रक्रिया

0 15

गौतमबुद्धनगर: उत्तर प्रदेश विधान परिषद के मेरठ खंड स्नातक एवं खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 का कार्यक्रम निर्धारित कर दिया गया है। भारत निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम के अनुसार चुनाव की अधिसूचना 29 सितंबर 2026 को जारी होगी, जबकि मतदान 23 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक कराया जाएगा।

6 अक्टूबर तक दाखिल किए जा सकेंगे नामांकन

निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने की अंतिम तारीख 6 अक्टूबर 2026 होगी। नाम निर्देशनों की संवीक्षा 7 अक्टूबर को की जाएगी, जबकि उम्मीदवार 9 अक्टूबर तक अपना नाम वापस ले सकेंगे।

23 अक्टूबर को होगा मतदान

मेरठ खंड स्नातक एवं खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए मतदान 23 अक्टूबर 2026 को कराया जाएगा। मतदान का समय सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक निर्धारित किया गया है। इसके बाद 27 अक्टूबर 2026 को मतगणना होगी।

31 अक्टूबर तक पूरी होगी चुनाव प्रक्रिया

निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार पूरी चुनाव प्रक्रिया 31 अक्टूबर 2026 तक समाप्त कर ली जाएगी। चुनाव से संबंधित कार्यक्रम के तहत नामांकन, संवीक्षा, नाम वापसी, मतदान और मतगणना की तारीखें निर्धारित कर दी गई हैं।

गौतमबुद्धनगर में आदर्श आचार संहिता लागू

निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही मेरठ खंड स्नातक एवं खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए भारत निर्वाचन आयोग की आदर्श आचार संहिता के संबंधित प्रावधान गौतमबुद्धनगर में लागू हो गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी के अनुसार आयोग द्वारा जारी प्रावधानों के तहत जनपद में आदर्श आचार संहिता का अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा।

 

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.