हज 2022 हेतु लखनऊ उड़ान के पांचवे दिन बड़ी संख्या में बहराइच, बलरामपुर, गोण्डा व सिद्धार्थनगर के हज यात्री रवाना

0 366

लखनऊ: हज-2022 हेतु लखनऊ इम्बारकेशन की आज 10 जून, 2022 को उड़ान सं0 एस0वी0 5773 प्रातः 04ः05 बजे रवाना हुई, जिसमें 365 हज यात्री गये हैं। इसमें 192 पुरुष एवं 173 महिलाएं सम्मिलित हैं। इस उड़ान से अधिकतर 90 हज यात्री बहराइच, 68 बलरामपुर, गोण्डा के 59 व सिद्धार्थनगर के 56 हज यात्री शामिल थे। हज यात्रियों के सहयोगार्थ एक खादिमुल हुज्जाज फर्रुक़ नियाज़ गये हैं।

आज की द्वितीय उड़ान संख्या एस0वी0 891 प्रातः 11ः05 बजे रवाना हुई जिससे 32 हज यात्री गये हैं। इसमें 15 पुरुष एवं 17 महिलाएं सम्मिलित हैं। आज की तृतीय उड़ान संख्या एस0वी0 5739 रात्रि 10ः00 बजे रवाना होगी। इस उड़ान में 363 हज यात्रियों की बुकिंग हो चुकी है जिसमें 193 पुरुष एवं 170 महिलाएं सम्मिलित हैं। इस उड़ान से अधिकतर 60 संतकबीरनगर, 55 अम्बेडकररनगर एवं 53 अयोध्या ज़िले के हज यात्री जाएंगे। यह जानकारी आज यहां सचिव/कार्यपालक अधिकारी उ0प्र0 राज्य हज समिति एसपी तिवारी ने दी।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.