दुनिया आज देश को सम्मान की दृष्टि से देखती है : एके शर्मा

ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने अलीगढ़ में गरीब कल्याण के लिए आयोजित जनसभा को संबोधित किया

0 401

अलीगढ़। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने शुक्रवार को अलीगढ़ दौरे के दौरान गरीबों के कल्याण के लिए आयोजित गरीब कल्याण जनसभा को सम्बोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सेवा, सुशासन व गरीबों के कल्याण के लिए समर्पित केंद्र की सरकार ने विगत आठ वर्षों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सभी क्षेत्रों में ऐतिहासिक काम किया है। आज हमारा देश फिर से अपने पुराने वैभव व गरिमा को पाने जा रहा है। आज वैश्विक स्तर पर देश की छवि बदली और दुनिया आज देश को सम्मान की दृष्टि से देखती है।

एके शर्मा ने कहा कि हमारा देश 5000 सालों से कृषि प्रधान देश है। प्राचीन काल से ही भारत एक समृद्धिशाली देश रहा है, जिसे सोने की चिड़िया कहा जाता था। फिर मुगल और अंग्रेज जैसे आक्रांता व लुटेरे हमारे देश में आये और लूट-पाट कर इसे मिट्टी की चिड़िया बना दिया। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के बाद कि कांग्रेस की सरकार ने इसे और बढ़ाने का कार्य किया। 60 से 70 सालों तक कांग्रेस ने देश में शासन किया, लेकिन गरीबी मिटाने का कार्य नही किया। देश की कृषि विकास दर बहुत धीमी हो गयी। रही सही कसर प्रदेश की सपा व बसपा जैसी सरकारों ने पूरी की।

उन्होंने कहा कि देश कि यह सब बर्बादी देखकर यहा कि जनता ने वर्ष 2014 में देश की बागड़ोर मोदी जी के हाथों में सौंप दी।तभी से देश दिन दूनी रात चौगनी गति से तरक्की कर रहा है।देश में फिर से सुशासन, स्वराज,संस्कृति की स्थापना हो रही है और अपने पुराने बैभव व गौरव की ओर लौट रहा है।दुनिया में देश की छबि बदल रही हैं और आज देश को सम्मान की दृष्टि से देखा जा रहा है।

उन्होंने ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हुए गरीब कल्याण मेला का आयोजन करते थे, जिसमें गरीबो को चिन्हित कर उन्हें वही पर लाभान्वित भी किया जाता था। इसलिये मोदी को गरीबों का मसीहा भी कहा जाता है।

शर्मा ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में देश का इंफ्रास्ट्रक्चर, उद्योग-धंधे, सड़क,रेलवे,हवाई पट्टी निर्माण तथा देश की सुरक्षा में वृद्धि हुई है। जनता के लिए उपयोगी सामानों का अब देश में निर्माण होने लगा है। प्रदेश में भी डिफेंस कॉरिडोर बन रहा है,जिसमें आयुध सामग्री बनाई जाएगी,जिससे देश अब युद्ध सामग्री के लिए विदेशो पर निर्भर नहीं रहेगा।प्रदेश में निवेश को तथा ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट’ को बढ़ावा दिया जा रहा है, जिससे रोजगार की असीम संभावनाओं के साथ प्रदेश की इकोनॉमी भी बढ़ेगी।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.