दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार वाहन ने तेंदुए को मारी टक्कर, मौके पर ही मौत

0 88

नई दिल्ली: दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस-वे पर गांव कलछीना के पास मंगलवार रात को तेज रफ्तार वाहन ने सड़क पार कर रहे तेंदुए को टक्कर मार दी। हादसे में तेंदुए की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद एक्सप्रेस-वे पर वाहनों का आवागमन बाधित हो गया। वन विभाग की टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर गांव कलछीना के पास मंगलवार रात को साढ़े आठ बजे आसपास गाजियाबाद से मेरठ जाने वाले मार्ग पर एक तेंदुए सड़क पार कर रहा था। इसी बीच गाजियाबाद से आने वाले तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने तेंदुए को टक्कर मार दी।

कई फीट उछलकर दूर जा गिरा तेंदुआ
यह टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तेंदुए कई फीट उछलकर दूर जा गिरा। टक्कर मारने के चालक वाहन लेकर फरार हो गया। हादसे के बाद एक्सप्रेस वे वाहनों का आवागमन प्रभावित हो गया। लोगो ने अपने अपने वाहन सड़क किनारे खड़े कर दिए। इसके बाद इसकी सूचना भोजपुर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी भोजपुर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी।

भटक कर एक्सप्रेस-वे पर आ गया था तेंदुआ
क्षेत्रीय वन निरीक्षक लटूर सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम के साथ मौके पर पहुंचे और तेंदुए के शव को कब्जे में लेकर सड़क से हटा लिया। क्षेत्रीय वन निरीक्षक लटूर सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। लटूर सिंह ने बताया कि तेंदुए भटक कर एक्सप्रेस-वे पर आ गया था। सड़क पार करते वक्त उसे किसी वाहन ने टक्कर मार दी।

ग्रेटर नोएडा में 15 दिन बीत गए लेकिन नहीं पकड़ा गया तेंदुआ
उधर वन विभाग की टीम ग्रेटर नोएडा वेस्ट की अजनारा ली गार्डन सोसाइटी में 15 दिन बाद भी तेंदुए को नहीं पकड़ सकी। टीम निर्माणाधीन एरिया में शुक्रवार को फिर से अभियान चलेगी। इसके बाद अभियान को समाप्त करने के लिए रूपरेखा बनाई जाएगी।

नहीं नजर आई तेंदुए की मूवमेंट
वहीं, निवासियों ने टीम पर सवाल खड़े किए हैं। लोगों का आरोप है कि वन विभाग और मेंटेनेंस टीम को भी तेंदुआ होने का शक है, जिसके चलते कामन एरिया को 15 दिन से बंद कर रखा है। वन विभाग के दो सदस्य सुबह से लेकर रात तक बैठ रहते हैं। शुरुआत के दो दिन अभियान चला। फिर स्थिति जस की तस है। जिला वन अधिकारी पीके श्रीवास्तव ने बताया कि टीम अब वेट एंड वॉच की स्थिति में है। कई दिन से कोई भी मूवमेंट दिखाई नहीं नजर आई है। अब फाइनल अभियान चलाकर टीम वापसी करेगी।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.