लखनऊ इम्बारकेषन से अब तक कुल 4067 व दिल्ली इम्बारकेषन से 2630 कुल 6697 हज यात्री रवाना

0 1,179

लखनऊ: हज-2022 हेतु लखनऊ इम्बारकेषन से आज 14 जून, 2022 को उड़ान सं0 एस0वी0 5769, जो प्रातः 08ः25 बजे जानी थी, किन्तु अपराह्न 12ः45 बजे गई है। जिससे 365 हज यात्री गये हैं। इसमें 201 पुरुश एवं 164 महिलाएं शामिल थी। इस उड़ान से अधिकतर 89 हज यात्री सुल्तानपुर ज़िले के गये है। हज यात्रियों के सहयोगार्थ पॉंच खादिमुल हुज्जाज षाहजहांपुर ज़िले के मषक़ूर हसन एवं मो0 राषिद, कानपुर नगर ज़िले के इक़बाल अहमद अंसारी, लखनऊ के तौहीद एवं पीलीभीत के कलीमुल हक़ गये हैं।

यह जानकारी आज यहां उ0प्र0 राज्य हज समिति के सचिव/कार्यपालक अधिकारी एस0पी0 तिवारी ने दी। उन्होंने बताया कि कल 15 जून, 2022 को उड़ान संख्या एस0वी0 5765 प्रातः 05ः20 बजे जायेगी। इस उड़ान में 179 हज यात्रियों की बुकिंग हो चुकी है, जिसमें 101 पुरुश एवं 78 महिलाएं सम्मिलित हैं। इस उड़ान से अधिकतर अमेठी व लखनऊ ज़िले के हज यात्री हैं। हज यात्रियों के सहयोगार्थ चार खादिमुल हुज्जाज लखनऊ ज़िले के मो0 हसीब, अब्दुल गफ्फार एवं मो0 माज़ अख्तर व सीतापुर ज़िले के मो0 इरफान जाएंगे।

लखनऊ इम्बारकेषन से अब तक कुल 4067 व दिल्ली इम्बारकेषन से 2630 कुल 6697 हज यात्री प्रस्थान कर चुके हैं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.