WhatsApp से CM नीतीश कुमार को दी जान से मारने की धमकी, आरोपी सूरत से गिरफ्तार

0 292

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को व्हाट्सएप जरिये जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है. धमकी देने के मामले में पटना के सचिवालय थाने में केस दर्ज किय गया है. फिलहाल, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे पटना लाने की तैयारी हो रही है.

जानकारी के अनुसार, धमकी देने के मामले में आरोपी युवक को बिहार पुलिस और गुजरात पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में सूरत के लाना से गिरफ्तार किया गया है. केस दर्ज करने के बाद आरोपी को पटना के सचिवालय थाने की टीम सूरत रवाना हुई थी.

धमकी देने वाले आरोपी का नाम अंकित मिश्रा है. उसे सूरत के लस्करा से अरेस्ट किया गया है. मामले में बिहार पुलिस सूरत पहुंची थी. सूरत पुलिस भी थोड़ी देर में पूरे मामले पर प्रेस कांफ्रेंस कर सकती है. हालांकि, पूरे मामले में एडीजीपी हेडक्वार्टर और पटना एसपी कुछ भी नहीं बता रहे हैं.

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.