अभिनेता धर्मेंद्र को मिला राष्ट्रीय किशोर कुमार पुरस्कार, MP संस्कृति विभाग ने किया सम्मानित

0 277

नई दिल्ली : बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र देओल को मध्य प्रदेश शासन का राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान (National Kishore Kumar Award) 2022 प्रदान किया गया है. संचालक, संस्कृति एन.पी. नामदेव (NP Namdev) ने धर्मेंद्र के मुंबई स्थित निवास स्थान पर 18 मई 2024 को राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान-2022 से विभूषित किया. यह सम्मान धर्मेंद्र को अभिनय के क्षेत्र में सतत सक्रियता, उत्कृष्ट सृजन, सुदीर्घ साधना और श्रेष्ठ प्रतिमानों के साथ बॉलीवुड में उनके योगदान के लिये प्रदान किया गया है.

मध्य प्रदेश सरकार की सांस्कृतिक विभाग ने उत्कृष्टता और सृजन को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित करने के लिए राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान की स्थापना की है. इसका उद्देश्य सुप्रतिष्ठित परंपरा का अनुसरण करते हुए सिनेमा के क्षेत्र में निर्देशन, अभिनय, पटकथा और गीत लेखन के लिए वार्षिक राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान के जरिये सराहना करना है. इसी क्रम में साल 2022 के लिए मध्य प्रदेश शासन का यह प्रतिष्ठित सम्मान लोकप्रिय अभिनेता धर्मेंद्र देओल को प्रदान किया गया है.

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.