वैश्विक अर्थव्यवस्था में सुस्ती के दौर में कई कदम उठाकर आगे निकला भारत: अजय बंगा

0 383

नई दिल्ली : विश्व बैंक के अध्यक्ष अजय बंगा ने कहा कि भारत (India) वैश्विक सुस्ती के दौर में कई ऐसे कदम उठा रहा है, जो उसे आगे रखने में मदद कर रहे हैं। बंगा ने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था वैश्विक स्तर पर सुस्ती होने के बावजूद अपने घरेलू खपत की वजह से सुरक्षित है।

उन्होंने कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के साथ जी-20 सम्मेलन और विश्व बैंक एवं भारत के बीच सहयोग जैसे कई मुद्दों पर भी उनकी चर्चा हुई है। पिछले महीने की शुरुआत में विश्व बैंक की कमान संभालने वाले भारतीय मूल के 63 वर्षीय बंगा इस समय भारत के दौरे पर आए हैं। यह विश्व बैंक अध्यक्ष के तौर पर उनकी पहली भारत यात्रा है।

अजय बंगा ने बुधवार को यहां प्रेस से बातचीत में कहा कि भारत वैश्विक स्तर पर कायम सुस्ती के बीच काफी कुछ ऐसा कर रहा है, जो उसे आगे रखने में मदद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत के पक्ष में एक खास बात यह है कि इसके सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में बड़ा हिस्सा घरेलू स्तर का है। भारत कोरोना महामारी के दौर की चुनौतियों से मजबूत बनकर उभरा है, लेकिन उसे यह रफ्तार बनाए रखने की जरूरत है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.