वित्त मंत्री सीतारमण ने विश्व बैंक के अध्यक्ष अजय बंगा से की मुलाकात

0 290

नई दिल्ली : केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को विश्व बैंक के अध्यक्ष अजय बंगा से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने सितंबर माह में होने वाले जी-20 नेताओं के शिखर सम्मेलन में ठोस परिणाम हासिल करने के लिए साझेदारी पर चर्चा की।

वित्त मंत्रालय ने ट्वीट कर बताया कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और विश्व बैंक के अध्यक्ष अजय बंगा ने नई दिल्ली में मुलाकात की। अजय बंगा ने गांधीनगर में तीसरी जी-20 देशों के वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंक के गवर्नरों (एफएमसीबीजी) सफल बैठक के लिए सीतारमण को बधाई दी।

मंत्रालय के मुताबिक निर्मला सीतारमण ने भारत की जी-20 अध्यक्षता के लिए विश्व बैंक के उत्कृष्ट समर्थन की सराहना की। उन्होंने अजय बंगा के साथ जी-20 सम्मेलन और विश्व बैंक एवं भारत के बीच सहयोग जैसे कई अहम मुद्दों पर चर्चा की। इसके अलावा दोनों नेताओं ने भारत की क्षेत्रीय प्राथमिकताओं पर बातचीत की। इसमें निजी निवेश का लाभ उठाने में विश्व बैंक समूह से सहायता लेने के लिए नगरपालिका वित्त पोषण, रसद, पानी की रीसाइक्लिंग, नवीकरणीय ऊर्जा ग्रिड शामिल है।

उल्लेखनीय है कि पिछले महीने की शुरुआत में विश्व बैंक समूह की कमान संभालने वाले भारतीय मूल के 63 वर्षीय अजय बंगा इस समय भारत के दौरे पर आए हैं। यह विश्व बैंक अध्यक्ष के तौर पर उनकी पहली भारत यात्रा है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.