Ajit Pawar Plane Crash: अजित पवार के विमान में कौन-कौन थे सवार? जानिए सबकुछ

0 961

Ajit Pawar Plane Crash: विमान क्रैश में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की मौत हो गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार, जिस विमान में अजित पवार सवार थे, वह Learjet 45 श्रेणी का बिजनेस जेट था। विमान का रजिस्ट्रेशन नंबर VT-SSK बताया गया और इसका संचालन VSR (VSR Ventures Pvt Ltd) द्वारा किया जा रहा था। यह विमान बारामती एयरपोर्ट पर उतरते समय दुर्घटनाग्रस्त हुआ।

सूत्रों के अनुसार, इस विमान में कुल पांच लोग सवार थे, जिनमें अजित पवार के अलावा एक पीएसओ, एक अटेंडेंट/कैबिन स्टाफ और दो क्रू मेंबर शामिल थे। क्रू मेंबर के रूप में पायलट (PIC) और फर्स्ट ऑफिसर (FO) की मौजूदगी बताई जा रही है। क्रू के नाम के तौर पर कैप्टन सुमित कमल कपूर और कैप्टन सांभवी फाटक का जिक्र सामने आया है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

विमान के स्वामित्व और संचालन से जुड़ी जानकारी में बताया गया है कि संबंधित कंपनी का मालिक वी.के. सिंह है और कंपनी का कार्यालय दिल्ली के साउथ एक्सटेंशन और कनॉट प्लेस इलाके में स्थित बताया जा रहा है। हालांकि, इन जानकारियों की भी पुष्टि अभी बाकी है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.