डिप्टी CM अजित पवार का प्लेन क्रैश में निधन, जानें कैसा रहा उनका राजनीतिक और निजी जीवन का सफर

0 1,014

मुंबई: महाराष्ट्र के बारामती जिले में राज्य के डिप्टी CM और NCP के प्रमुख अजित पवार का विमान क्रैश हो गया है। इस विमान क्रैश में अजित पवार का निधन हो गया है। बता दें कि बारामती में अजित पवार की सभा होने वाली थी, वह आज सुबह ही मुंबई से बारामती के लिए रवाना हुए थे। यहां हम अजित पवार की राजनीतिक यात्रा के बारे में बता रहे हैं।

चाचा से सीखे राजनीति के गुण

अजित पवार को महाराष्ट्र की राजनीति में एक मंझा हुए नेता माना जाता था। उनकी छवि एक गंभीर नेता की थी। उन्होंने महाराष्ट्र की सियासत के चाणक्य कहे जाने वाले अपने चाचा शरद पवार से राजनीति के गुण सीखे थे। वह पार्टी के छोटे से छोटे कार्यकर्ता के साथ मजबूत रिलेशन बनाकर चलने में यकीन रखते थे। साल 2022 में उन्होंने अपने चाचा शरद पवार का हाथ छोड़कर बीजेपी से हाथ मिलाया था और महाराष्ट्र में सरकार बनाई थी।

पिता का फिल्मी दुनिया से था कनेक्शन लेकिन बेटा निकला राजनीति का महारथी

अजित पवार के पिता अनंतराव पवार फिल्मी दुनिया से संबंध रखते थे। अनंतराव वी शांताराम के राजकमल स्टूडियो में काम करते थे। लेकिन अजित पवार का झुकाव राजनीति की तरफ था तो उन्होंने अपने चाचा से राजनीति का हुनर सीखा और ग्राउंड लेवल पर काफी काम किया। एनसीपी के जनाधार को बढ़ाने में अजित पवार का अहम योगदान था।

अजित पवार के परिवार में कौन-कौन है?

अजित पवार के परिवार में उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार और 2 बच्चे हैं। अजित के बेटों का नाम पार्थ पवार और जय पवार है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.