WFI विवाद : कुश्ती संघ के सभी पदाधिकारी अमान्य घोषित, 45 दिन में चुनाव

0 105

नई दिल्ली. जहां एक तरफ भारतीय कुश्ती संघ (WFI) के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह (Brij Bhushan Singh) की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जंतर-मंतर बैठे पहलवानों के धरने का आज 21वां दिन है। वहीं इन सबके बीच एक बड़ी खबर के अनुसार, यहां भारतीय ओलिंपिक संघ ने (IOA) ने भारतीय कुश्ती संघ के सभी पदाधिकारियों को अमान्य करार दिया है।

IOA के संयुक्त सचिव कल्याण चौबे ने कुश्ती संघ को आदेश जारी कर उसके सभी पदाधिकारियों के प्रशासनिक, आर्थिक कार्य पर रोक लगा दी। दरअसल IOA ने कुश्ती संघ से सभी दस्तावेज, एकाउंट्स और विदेशी टूर्नामेंटों के लिए भेजी जाने वाली एंट्री का लॉगिन, वेबसाइट संचालन तत्काल उसे सौंपने को कहा है। जानकारी दें कि, IOA ने यह कदम खेल मंत्रालय की ओर से WFI के चुनाव रद्द कर IOA की अस्थायी समिति को संघ के चुनाव कराने और उसके संचालन का जिम्मा सौंपे जाने के बाद उठाया है।

गौरतलब है कि, दिल्ली पुलिस ने WFI चीफ बृजभूषण शरण सिंह (Brijbhushan Sharan Singh) का बयान दर्ज किया था। वहीं सूत्रों के अनुसार, बृजभूषण ने अपने ऊपर लगे आरोपों को नकार दिया था। जानकारी दें कि, महिला पहलवानों ने उन पर यौन उत्पीड़न के संगीन आरोप लगाए हैं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.