अमरनाथ यात्रा 2022: जम्मू से 4355 अमरनाथ यात्रियों का एक और दल रवाना

0 648

जम्मू: जम्मू के आधार शिविर भगवती नगर से बुधवार सुबह चार बजे कड़ी सुरक्षा के बीच 4355 श्रद्धालुओं का एक और जत्था पहलगाम और बालटाल के लिए रवाना हुआ। यह जत्था छोटे-बड़े कुल 166 वाहनों से निकला। जत्थे में 3123 पुरुष, 1,097 महिलाएं, 15 साधु, 25 साध्वी शामिल हैं। अब इस आधार शिविर से 1,24,907 श्रद्धालु अमरनाथ रवाना हो चुके हैं।

इस जत्थे को राजमार्ग के अवरुद्ध होने की वजह से कुछ देर के लिए आधार शिविर चंद्रकोट में रुकना पड़ा।मलबा हटने के बाद राजमार्ग पर यातायात बहाल होने के बाद जत्थे को घाटी की ओर रवाना किया गया।

इस बीच पहलगाम और बालटाल मार्गों पर मौसम खराब है। इसके बावजूद श्रद्धालुओं को दोनों मार्गों से अमरनाथ के लिए रवाना किया गया है। मौसम विज्ञान विभाग ने 20 से 24 जुलाई तक मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान जारी किया है। मंगलवार शाम तक दो लाख बीस हजार श्रद्धालुओं ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए हैं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.