Amarnath Yatra 2022 : 2 साल से कोरोना की वजह से लॉक हुई अमरनाथ यात्रा अनलॉक होने जा रही है….

0 300

Amarnath Yatra 2022 : अमरनाथ यात्रा 2 साल बाद फिर से शुरू हो रही है। श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड ने इसकी घोषणा करते हुए बताया कि इस साल यात्रा 30 जून से शुरू होगी और 43 दिनों बाद 11 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन संपन्न होगी। यह फैसला उपराज्यपाल मनोज सिन्हा की अध्यक्षता में हुई श्राइन बोर्ड की बैठक में लिया गया।

2019 में जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाए जाने से ठीक पहले अमरनाथ यात्रा बीच में ही रद्द कर दी गई थी। जम्मू कश्मीर का विशेष राज्य होने का दर्जा खत्म करके उसे 2 केंद्र शासित प्रदेश मैं विभाजित कर दिया गया था। इसके बाद कोरोना महामारी की वजह से 2 साल से यात्रा नहीं हो पा रही है। 2021 में 56 दिनों की यात्रा की घोषणा हुई थी। लेकिन कोरोना की वजह से बाद में उसे रद्द कर दिया गया था।

2022 की अमरनाथ यात्रा से जुड़ी कुछ जरूरी बातें

• 2022 की अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन 11 अप्रैल से शुरू होंगे और ये यात्रा 30 जून से 11 अगस्त तक चलेगी।
• 13 साल से कम और 75 वर्ष से अधिक और 6 हफ्ते से ज्यादा प्रेग्नेंट महिला को यात्रा की अनुमति नहीं होगी।
• कोरोना महामारी के बाद ये पहली अमरनाथ यात्रा होगी। ऐसे में सभी श्रद्धालुओं को कोविल प्रोटोकॉल का पालन करना होगा।
• श्राइन बोर्ड ने पहलगाम और बालटाल दोनों यात्रा मार्गो पर प्रतिदिन 10 हजार श्रद्धालुओं की संख्या तय करने पर सहमति दी है, इनमें हेलीकॉप्टर से यात्रा शामिल करने वालों की संख्या शामिल नहीं होगी।
• इस बार फ्री बैटरी व्हीकल सुविधा का विस्तार बालटाल से डोमेल के 2 किलोमीटर लंबे यात्रा मार्ग पर करने का फैसला लिया गया है।
• अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा के लिए सुरक्षाबलों की 250 कंपनियो के करीब 1 लाख जवानों को तैनात करने की योजना है। इसमें सीआरपीएफ के जवान प्रमुख होंगे।
• एक अनुमान के मुताबिक इस बार की अमरनाथ यात्रा मे 10 लाख से अधिक श्रद्धालु शामिल हो सकते हैं।

Also Read :Ujjain Mahakal Mandir Creates Guinness Record : महाशिवरात्रि पर 11.71 लाख दीपों से जगमगा उठी महाकाल की नगरी, बनाया अनोखा रिकॉर्ड

रिपोर्ट – तान्या अग्रवाल

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.