अमेरिका-ईरान तनाव: ट्रंप बड़ा एक्शन लेने की चेतावनी, ईरानी नागरिकों के फोन पर अलर्ट

0 41

नई दिल्ली। ईरान और अमेरिका के बीच तनाव अपने चरम पर पहुंच गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को समझौते के लिए 15 दिनों का अल्टीमेटम दिया है, वहीं सोमवार को हजारों ईरानी नागरिकों के फोन पर धमकी भरे मैसेज ने हालात और तनावपूर्ण कर दिए।

फोन पर आया रहस्यमयी मैसेज
ईरान में लोगों के फोन पर एक फारसी मैसेज आया, जिसमें लिखा था: “अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बड़ा एक्शन लेने वाले आदमी हैं। देखते रहिए।” यह मैसेज उस समय आया जब ट्रंप ने संभावित सैन्य हमले की धमकी दी और क्षेत्र में अमेरिकी नौसैनिक बेड़े की तैनाती बढ़ा दी।

ईरान का जवाब और चेतावनी
ईरान ने अमेरिका को चेतावनी दी कि किसी भी हमले का जवाब वे भयंकर रूप में देंगे। विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि ईरान अपने परमाणु कार्यक्रम के मामलों में अमेरिकी दबाव में नहीं आएगा और राजनयिक समाधान की संभावना अभी भी मौजूद है।

26 फरवरी को वार्ता तय
गौरतलब है कि दोनों देशों के बीच अगली बैठक 26 फरवरी 2026 को जिनेवा में होने वाली है। ट्रंप ने सीमित सैन्य हमले पर विचार करने की बात कही है, लेकिन ईरान ने स्पष्ट किया है कि वे अमेरिकी सैन्य दबाव के आगे नहीं झुकेंगे।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.