बढ़ते तनाव के बीच कनाडा के PM का बड़ा एलान, अमेरिका के साथ पुराने रिश्तों को किया खत्म

0 221

नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा कनाडा पर भारी टैरिफ लगाने की घोषणा के बाद दोनों देशों के संबंधों में तनाव बढ़ गया है। इस बीच कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने कहा, “कनाडा और अमेरिका के बीच मजबूत आर्थिक, सुरक्षा और सैन्य संबंधों का युग अब समाप्त हो चुका है।” मार्क कार्नी ने अमेरिका के साथ कनाडा के पुराने रिश्ते खत्म होने का ऐलान कर दिया और कहा, “अमेरिका के साथ हमारा अर्थव्यवस्थाओं, सुरक्षा और सैन्य सहयोग पर संबंध आधारित था, लेकिन अब हमारा अमेरिका के साथ पुराना रिश्ता खत्म हो गया है।”

ट्रंप ने घोषणा की है कि अमेरिका में निर्मित न होने वाले सभी वाहनों पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाया जाएगा, जो 1 अप्रैल से लागू होगा। इस कदम से कनाडा की ऑटो इंडस्ट्री पर भारी दबाव पड़ने की संभावना है।

28 अप्रैल को होने वाले चुनाव से पूर्व पीएम कार्नी ने अपने चुनाव अभियान को रोकते हुए व्यापार युद्ध से निपटने के लिए कैबिनेट सदस्यों की बैठक के लिए ओटावा लौटने का निर्णय लिया। उन्होंने इस टैरिफ को “अनुचित” बताते हुए चेतावनी दी कि ट्रंप का यह कदम अमेरिका के साथ कनाडा के पारंपरिक सहयोगी रिश्तों को स्थायी रूप से बदल देगा, जिसके चलते भविष्य में किसी भी व्यापार समझौते की परवाह किए बिना कदम उठाए जाएंगे।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.