अमित शाह का प्रस्तावित तेलंगाना दौरा रद्द, चक्रवाती तूफ़ान के चलते लिया फैसला

0 287

हैदराबाद: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का प्रस्तावित तेलंगाना दौरा फ़िलहाल के लिए टाल दिया गया है। उन्हें 15 जून को राज्य का दौरा करना था, मगर पश्चिम तंट पर चक्रवात की परिस्थितियों की वजह से यात्रा स्थगित कर दी गई है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तेलंगाना इकाई के अध्यक्ष संजय बंदी ने आज बुधवार (14 जून) को इसकी पुष्टि की है।

दरअसल, अमित शाह को गुरुवार (15 जून) को हैदराबाद से लगभग 200 किलोमीटर दूर खम्मम में एक जनसभा को संबोधित करना था। राज्य में साल के आखिर में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा के महा जनसंपर्क अभियान के तहत इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाना था। अपने ट्विटर हैंडल से संजय बंदी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, पश्चिमी तट, ‘विशेष रूप से तीन राज्यों महाराष्ट्र, गुजरात और राजस्थान में गंभीर चक्रवाती परिस्थितियों की वजह से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की खम्मम में 15 जून को प्रस्तावित जनसभा स्थगित कर दी गई है।’

बता दें कि, चक्रवात बिपरजॉय के चलते गुजरात और राजस्थान के कई इलाकों में अलर्ट जारी कर दिया गया है, तूफ़ान कल किसी भी समय गुजरात के तटों से टकरा सकता है, जिससे भारी तबाही मचने की आशंका है। इस स्थिति के चलते गृह मंत्री अमित शाह वहां की तैयारियों पर पैनी नज़र रख रहे हैं और अधिकारीयों से पल-पल की अपडेट ले रहे हैं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.