उत्तराखंड: ईडी की कार्रवाई के खिलाफ कांग्रेसियों में रोष, राष्ट्रपति को प्रेषित किया ज्ञापन

0 588

कोटद्वार । नेशनल हेराल्ड केस में कांग्रेस नेता राहुल गांधी से ईडी की पूछताछ के विरोध में कांग्रेस ने कोटद्वार में भी जमकर आक्रोश जताया । जिलाध्यक्ष चंद्रमोहन खर्कवाल की अगुआई में कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को उपजिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन प्रेषित किया । जिसमें उन्होंने केंद्र सरकार पर केंद्रीय एजेंसियो के दुरुपयोग का आरोप भी लगाया।

ज्ञापन में बताया कि भारत सरकार की ओर से देश में कार्यरत विरोधी दलों, विशेषकर कांग्रेस के राष्ट्रीय पदाधिकारियों को इंफोर्समेंट डायरेक्टेड और अन्य वैधानिक संस्थाओं का दुरूपयोग करके प्रताड़ित किया जा रहा है। कार्यकर्ताओं ने बताया कि दुर्भावना के चलते राहुल गांधी को ईडी की ओर से बार-बार नोटिस भेजकर बुलाया जाता है, और अनावश्यक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। जिससे देश का आम कार्यकर्ता असंतुष्ट और आंदोलित हैं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.