आज ही के दिन विश्व हिंदी दिवस मनाने की हुई थी घोषणा

0 925

यूं तो हर तारीख का कोई न कोई इतिहास होता है, लेकिन 10 जनवरी का इतिहास कई मायने में विशेष तौर पर हिंदी प्रेमी लोगों के लिए काफी महत्वपूर्ण है, क्योंकि इस दिन विश्व हिंदी दिवस (World Hindi Day) होता है. पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह (Former Prime Minister Manmohan Singh) ने हिंदी के प्रचार-प्रसार के लिए 2006 में हर साल 10 जनवरी को विश्व हिन्दी दिवस मनाने की घोषणा की थी.

विश्व में हिंदी का विकास करने और एक अंतरराष्ट्रीय भाषा के तौर पर इसे प्रचारित-प्रसारित करने के उद्देश्य से विश्व हिन्दी सम्मेलनों की शुरुआत की गई और प्रथम विश्व हिंदी सम्मेलन 10 जनवरी 1975 को नागपुर में आयोजित हुआ था, इसीलिए इस दिन को विश्व हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है.

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.