सीएम उद्धव को एक और झटका, विधायकों के बाद अब परिवार भी गया

0 589

मुंबई: महाराष्ट्र में सियासी घमासान और बढ़ गया है. कल विधानसभा में फ्लोर टेस्ट होगा या नहीं इस पर सस्पेंस बना हुआ है। दरअसल, फ्लोर टेस्ट के आदेश के खिलाफ शिवसेना ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया, जिस पर आज शाम 5 बजे सुनवाई होगी.

आपको बता दें कि राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने 30 जून को विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया है. सत्र का एकमात्र एजेंडा उद्धव सरकार के खिलाफ फ्लोर टेस्ट है, जिसे गुरुवार शाम 5 बजे तक निपटाने को कहा गया है. अब देखना होगा कि कल फ्लोर टेस्ट होगा या नहीं। बता दें कि फ्लोर टेस्ट की मांग भारतीय जनता पार्टी और कुछ निर्दलीय विधायकों ने की थी। देवेंद्र फडणवीस ने राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से भी मुलाकात की।

वहीं एकनाथ शिंदे और बागी विधायक आज शाम या कल तक मुंबई लौट सकते हैं. शिंदे ने कहा है कि वे कल फ्लोर टेस्ट में हिस्सा लेंगे। इस बीच उद्धव को एक और बड़ा झटका लगा है, जिसमें बताया जा रहा है कि अब राज ठाकरे महाराष्ट्र में बीजेपी के साथ आएंगे. ताजा जानकारी के मुताबिक देवेंद्र फडणवीस ने आज मनसे प्रमुख राज ठाकरे से चर्चा की है. फडणवीस ने फ्लोर टेस्ट में साथ आने के लिए उनसे मदद मांगी है। राज ठाकरे इसके लिए राजी हो गए हैं। मनसे विधायक राजू पाटिल कल बीजेपी को वोट देंगे.

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.