धोखाधड़ी के मामले में एक्टर सोनू सूद के खिलाफ जारी हुआ गिरफ्तारी वारंट

0 310

मुंबई। लुधियाना की एक अदालत ने बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सोनू सूद के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। सोनू सूद एक मामले में दायर शिकायत में गवाही के लिए बार-बार समन भेजने के बावजूद अदालत में पेश नहीं हो रहे थे।

बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद मुश्किलों में फंसते नजर आ रहे हैं।सोनू के खिलाफ पंजाब के लुधियाना की ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट रमणप्रीत कौर ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। यह वारंट सोनू सूद के अदालत में गवाही देने के लिए बार-बार समन भेजे जाने के बावजूद कोर्ट में पेश ना होने के कारण जारी किया गया है।

लुधियाना के वकील राजेश खन्ना ने मोहित शुक्ला नाम के व्यक्ति के खिलाफ 10 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है। जिसमें उसे नकली रिजिका सिक्के में निवेश करने के लिए लालच दिया गया था। राजेश ने इस शिकायत में कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं। उन्होंने धोखाधड़ी का आरोप लगाया है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.