हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सपरिवार संगम में किया स्नान

0 334

महाकुंभ: सनातन संस्कृति के महापर्व महाकुंभ 2025 में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज सपरिवार आस्था, भक्ति और अध्यात्म के संगम में पुण्य स्नान किया। त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाकर उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और कल्याण की प्रार्थना की। महाकुंभ नगर आगमन पर उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने मुख्यमंत्री सैनी का कुंभ कलश भेंट कर भव्य स्वागत किया और उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से उनका अभिनंदन किया।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.