यूपी विधानसभा सत्र शुरू होते ही विपक्ष ने किया हंगामा, सीएम योगी ने कहा- हम चाहते हैं सदन में गंभीर व प्रभावी बहस हो

0 417

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधान सभा का सत्र शुरू होते ही विपक्ष के सदस्यों ने सदन में हंगामा शुरू कर दिया। विधानसभा में जैसे ही राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने अभिभाषण शुरू किया सपा के विधायकों ने हाथों में पोस्टर व तख्त्यिां लेकर हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे के बीच राज्यपाल ने अभिभाषण किया। सपा के विधायक महंगाई व कानून व्यवस्था के मुद्दे पर सदन में सरकार का विरोध किया। राज्यपाल के अभिभाषण के साथ ही बजट सत्र शुरू हो गया है।

राज्यपाल ने कहा कि हमारी सरकार सूचना प्रौद्योगिकी को अपनाकर सुशासन लाने का काम कर रही है। विकास के काम तेजी से हो रहे हैं। 20 सिंचाई योजनाएं पूरी की गयी हैं। राज्यपाल ने कहा कि मेरी सरकार सरकार के कमजोर वर्गों के लिए अति संवेदनशील है। वृद्धावस्था पेंशन की राशि बढ़ाई गयी है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सदन की शुरूआत होने से पहले कहा कि हम चाहते हैं सदन में गंभीर व प्रभावी बहस हो। किसी भी प्रकार की चर्चा के लिए सरकार तैयार है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गरीबों के कल्याण व विकास के लिए बजट आयेगा। बजट सत्र में 25 करोड़ लोगों के विकास की बात होगी और प्रदेश की जनता के हितों की बात होगी। योगी नईसरकार के गठन के बाद शुरू हो रहे पहले सत्र की सभी निर्वाचित सदस्यों को शुभकामनाएं दी है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.