एशेज सीरीज के दौरान ऑस्ट्रेलिया को लगा बड़ा झटका, चोटिल हुए नाथन लियोन, बाकी मैच खेलना मुश्किल

0 323

नयी दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड (Australia vs England) के बीच एशेज सीरीज (Ashes Series 2023) खेली जा रही है। इस सीरीज के बीच अब ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका लगा है। ऑस्ट्रेलिया के ऑफ स्पिनर नाथन लियोन (Nathan Lyon) दूसरे टेस्ट मैच के दौरान चोटिल हो गए है। जिसके बाद वह इस सीरीज से बाहर हो सकता हैं। रिपोर्ट्स की माने तो, लियोन की चोट गंभीर है और उन्हें ठीक होने में समय लग सकता है।

एशेज सीरीज से हो सकते हैं बाहर

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम द्वारा दी गई जानकारी के बाद ऐसा माना जा रहा है कि, लियोन अब एशेज सीरीज के बाकी मैचों में खेल नहीं पाएंगे। वह शुक्रवार को लॉर्ड्स टेस्ट के तीसरे दिन बैसाखी के सहारे चलते नजर आए। लॉर्ड्स में खेले जा रहे दूसरे मैच के दौरान वह गेंद को पकड़ने के प्रयास में चोटिल हुए थे। उन्होंने पहली पारी में जैक क्रॉली का विकेट लिया था।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने दिया बयान

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अपने बयान में कहा, ”लॉर्ड्स टेस्ट समाप्त होने के बाद लियोन को रिहैबिलिटेशन की आवश्यकता होगी। सीरीज के बाकी बचे मैचों में उनके खेलने को लेकर बाद में फैसला लिया जाएगा।”

इस खिलाड़ी को मिल सकती हैं टीम में जगह

नाथन लियोन ने शुक्रवार की सुबह अपने स्पिन गेंदबाजी बैक-अप टॉड मर्फी से बातचीत की। मर्फी ने इस साल भारत दौरे पर अच्छा प्रदर्शन किया था। वहीं, लियोन के चोटिल होने के बाद अब मिचेल स्वेपसन और मैथ्यू कुह्नमैन टीम में शामिल हो सकते हैं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.