केन्या में सड़क दुर्घटना, 48 व्यक्तियों की मौत: पुलिस

0 311

नैरोबी: पश्चिमी केन्या में एक ट्रक ने कई वाहनों और व्यापारियों को टक्कर मार दी, जिससे कम से कम 48 लोगों की मौत हो गई। यह जानकारी पुलिस ने दी। यह दुर्घटना लोंडियानी के रिफ्ट वैली शहर के पास शुक्रवार शाम में हुई, जो राजधानी नैरोबी से लगभग 200 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में स्थित है। रिफ्ट वैली के पुलिस कमांडर टॉम ओडेरा ने बताया कि घटनास्थल पर अधिकारियों को 45 शव मिले हैं, लेकिन मलबे में और लोगों के फंसे होने की आशंका है। उन्होंने कहा कि घायलों की संख्या स्पष्ट नहीं है।

ओडेरा ने कहा, “अभी अंधेरा है और बारिश हो रही है इसलिए हमें हताहतों की अंतिम संख्या की पुष्टि करने में कुछ समय लगेगा।” स्थानीय मीडिया ने प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से बताया कि ट्रक मुख्य राजमार्ग से हट गया और कई वाहनों को टक्कर मारने के बाद इसने पैदल यात्रियों और व्यापारियों को टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों ने वाहन के मलबे की तस्वीरें साझा कीं।

पुलिस ने कहा कि बचाव अभियान रात तक जारी रहेगा। केन्या रेड क्रॉस सोसाइटी ने कहा कि भारी बारिश के कारण राहत कार्य बाधित हुआ है और लोग अभी भी क्षतिग्रस्त वाहनों में फंसे हुए हैं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.