सिडनी टेस्ट में ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज को लगी चोट

0 1,002

 

सिडनी टेस्ट में इंग्लैंड के गिरते विकेटों के बीच एक झटका ऑस्ट्रेलिया को भी लगा है. हालांकि, ये झटका बड़ा है या छोटा फिलहाल कहना मुश्किल है. क्योंकि इसका पता उस खिलाड़ी के स्कैन के बाद ही चलेगा. हम बात कर रहे हैं तेज गेंदबाज स्कॉट बोलैंड की, जिन्हें सिडनी टेस्ट के तीसरे दिन गेंदबाजी के दौरान चोट लग गई. उन्हें ये चोट दूसरे सेशन का खेल खत्म होने से ठीक पहले लगी. बोलैंड को ये चोट चायकाल के पहले की आखिरी गेंद पर लगी, जब वो गेंदबाजी करते हुए गिर पड़े.

तीसरे सेशन में स्कॉट बोलैंड मैदान पर नहीं उतरे. उनकी जगह पर माइकल नेसर को फील्डिंग के लिए उतारा गया है. स्कॉट बोलैंड की चोट की गंभीरता का पता लगाने के लिए उन्हें स्कैन के लिए भेजा गया है. उम्मीद यही की जा रही है कि बोलैंड की चोट ज्यादा गंभीर ना हो.

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.