रावण की लंका नहीं अयोध्या बना स्वर्ण नगरी, निवेशकों और पर्यटकों ने किया मालामाल

0 395

अयोध्या : राम युग में रावण की लंका सोने की थी, लेकिन कलियुग में अब राम की नगरी अयोध्या स्वर्ण नगरी में तब्दील हो चुकी है। जबरदस्त निवेश, पर्यटकों की बढ़ती संख्या और जमीनों के बढ़ते दाम के कारण अयोध्या नगरी मालामाल हो गई है। वहीं सरकार का राजस्व भी अरबों रुपए बढ़ गया है।

पिछले 4 वर्ष में अयोध्या में 31 हजार करोड़ रुपए का निवेश हुआ। वहीं पिछले एक साल में पर्यटकों की संख्या 2 लाख से बढक़र सवा दो करोड़ हो गई है। यहां जमीनों के दाम भी सोने के समान हो गए हैं। कुछ समय पहले जो जमीन एक हजार रुपए वर्गमीटर मिल रही थी, वह अब 5 हजार रुपए वर्गमीटर मिल रही है, जबकि कोशी परिक्रमा के आसपास जमीनों की कीमत 20 से 25 हजार रुपए वर्गमीटर है। महंगी जमीनों की रजिस्ट्री से राज्य सरकार को अरबों रुपए का अतिरिक्त राजस्व मिल रहा है।

अयोध्या नगरी अब हर अमीर की पहली पसंद बन गई है। सुपर स्टार अमिताभ बच्चन यहां पहले ही 17 करोड़ रुपए कीमत का 10 हजार स्क्वेयर फीट का प्लॉट खरीद चुके हैं। वहीं अनिल कपूर, अनुपम खेर, रितिक रोशन, रणबीर कपूर, सलमान खान और हेमा मालिनी भी यहां जमीन खरीदने पर विचार कर रहे हैं। वहीं होटल व्यवसाय के लिए ताज से लेकर ओबेरॉय ग्रुप यहां निवेश कर रहे हैं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.