दिवाली के त्योहार से पहले जगमगा उठी अयोध्या, 24 लाख दीयों से जगमग होगी राम की नगरी

0 282

अयोध्या: राम नगरी अयोध्या (Ayodhya) में इस बार भव्य दीपोत्सव मनाया जाएगा। दीपोत्सव समारोह को ऐतिहासिक बनाने के लिए अयोध्या सज-संवर रही है। इस दीपोत्सव को लेकर रामभक्तों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। दिवाली के त्योहार से पहले अयोध्या को रोशन किया गया। इस भव्य समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) शामिल होंगे।

दीपोत्सव के दूसरे दिन 12 नवंबर को कारसेवक पुरम में वे प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। दीपोत्सव समारोह से पहले अयोध्या को रोशन किया गया है। इस साल पूरी अयोध्या को 24 लाख दीपों से रोशन किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि रामलला के अस्थायी मंदिर के आखिरी दीपोत्सव को यादगार बनाने का प्रयास हो रहा है। दीपोत्सव के साथ-साथ प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की तैयारियां भी चल रही हैं।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.