शाहरुख़ खान की पठान के विरोध में सड़कों पर उतरे बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद् के कार्यकर्ता

0 313

मुंबई: शाहरुख़ खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म 25जनवरी को रिलीज़ के लिए तैयार है। लेकिन उससे पहले फिल्म को लेकर जबरदस्त विवाद हो रहा है। देश के कई हिस्सों में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आतंक मचाया हुआ है। बीती शाम अहमदाबाद के एक मॉल में कुछ कार्यकर्ताओं ने ऐसा हुडदंग मचाया कि सभी हैरान हैं। वहीं अब फिल्म के विरोध में विश्व हिंदू परिषद के लोग भी शामिल हो गये हैं।

शाहरुख़ खान की फिल्म के विरोश में सड़कों, मॉल में उतरे लोगों ने एक्टर के बड़े बड़े पोस्टर्स को पैरों से रोंद दिया था। मॉल में तोड़फोड़, हुडदंग मचाया था। अब विरोधी सड़कों पर उतर आये हैं। फिल्म पर्दे पर न रिलीज़ किये जाने की मांग हो रही है।

शाहरुख़ खान की फिल्म का विरोध गाने ‘बेशर्म रंग’ के रिलीज़ के बाद से हो रहा है। गाने में दीपिका को भगवा रंग की बिकिनी में देख कर कुछ लोगों की भावनाएं आहत हो गई थीं। गाने को लेकर खूब विरोध हुआ था जिसके बाद सेंसर बोर्ड ने मेकर्स को कुछ बदलाव के आदेश दिए थे। फिल्म के गाने से दीपिका के कई सीन पर कट लगाए गए हैं। इन कट्स के बाद ही फिल्म रिलीज़ की जाएगी।

बता दें, फिल्म ‘पठान’ से शाहरुख़ खान अपना कमबैक कर रहे हैं। आखिरी बार बतौर लीड हीरो उन्हें साल 2018 में आई फिल्म ‘जीरो’ में देखा गया था। फिल्म बुरी तरह फ्लॉप हुई थी। अब शाहरुख़ इतने लंबे समय बाद थिएटर पर एक्शन करते दिखेंगे जिसका इंतजार हो रहा है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.