बरहज : फाँसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली |

आत्महत्या का कारण घरेलू विवाद बताया जा रहा है |

0 870

बरहज, देवरिया |

थाना क्षेत्र के बेलडाड निवासी बृजभूषण मिश्र 32 पुत्र शंकर शरण मिश्र ने देर रात फांसी लगाकर अपनी जीवन समाप्त कर ली।सूचना के आधार पर बरहज पुलिस घटनास्थल पहुँच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

मंगलवार की देर रात बरहज थाना क्षेत्र वेलडाड निवासी बृजभूषण 32 पुत्र शंकर शरण मिश्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली मौत का कारण घरेलू विवाद बताया जा रहा है।

संपर्क सूत्रों की माने तो तहसील गेट पर शंकर शरण मिश्र की होम्योपैथिक दवा की दुकान है जहां से शंकर
शरण मिश्र के द्वारा लोगों का इलाज किया जाता है पिता पुत्र में कभी भी आपस में नहीं बनती थी जिसे लेकर बृज भूषण मिश्र हर समय उलझन में रहा करता था बृज भूषण मिश्र का भी कटैलवा चौराहे पर होम्योपैथिक की दवा का दुकान था लेकिन परिवारिक कलह के कारण अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

बृजभूषण अपने पीछे दो छोटे-छोटे बच्चियों को छोड़ गया हैं इस संबंध में उप निरीक्षक वीरेंद्र कुमार से पूछने पर बताया गया कि परिवारिक कलह के चलते ही बृजभूषण फांसी आत्महत्या कर लिया शव का पंचनामा बनवा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है बाकी विधिक कार्रवाई की जा रही हैं।

Also Read : Deoria: पिता और पुत्रों पर धारदार हथियार से हमला, पिता-पुत्र की मौत, एक की हालत गंभीर।

 

रिपोर्ट : पवन पाण्डेय, बरहज 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.