बीजीबीएस में बंगाल को मिले 3.76 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव

0 342

कोलकाता : पश्चिम बंगाल में निवेश आकर्षित करने के लिए आयोजित सातवें बंगाल व्यापार शिखर सम्मेलन के दौरान राज्य को 3.76 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने यहां आयोजित व्यापार शिखर सम्मेलन के समापन सत्र को बुधवार को संबोधित करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में निवेश के लिए मिले ये प्रस्ताव विभिन्न क्षेत्रों से संबंधित हैं।

बनर्जी ने कहा कि दो दिनों के सम्मेलन में कुल 188 समझौता ज्ञापनों (एमओयू) और आशय पत्रों (एलओआई) पर हस्ताक्षर किए गए। इस सम्मेलन की शुरुआत मंगलवार को हुई थी। उद्घाटन सत्र में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी, आरपीजी समूह के संजीव गोयनका और विप्रो के रिशद प्रेमजी समेत कई कारोबारी दिग्गज शामिल हुए थे। रिलायंस ने पश्चिम बंगाल में 20 हजार करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा की है, जबकि आईटीसी, आरपीजी ग्रुप समेत कई अन्य औद्योगिक घरानों ने निवेश की घोषणा की है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.