भारत रत्न और सुर कोकिला -लता मंगेशकर को वेंटिलेटर से हटाया गया, डॉक्टर्स ने कहा अभी आईसीयू में ही रहेंगी

0 560

भारत देश की सबसे पसंदीदा गायिका, लता मंगेशकर के सुरों का दीवाना हर पीढ़ी का व्यक्ति है। उनके सुरो में किसी को भी अपना बना देने की मिठास छुपी है।
जब 9 जनवरी, को 92 वर्ष की लता मंगेशकर जी को कोरोना संक्रामित होने के बाद, मुंबई में स्थिर ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भरती किया गया,तब हर भारतीय लता जी के स्वास्थ्य के लिए भगवान के सामने सर झुकाने लगा। उन्ही मनोकामनाओ और डॉक्टर की मेहनत कुबुल हुई और अब लता जी धीरे-धीरे ठीक हो रही हैं।

लता जी 20 दिनो से हॉस्पिटल में एडमिट हैं। लता जी का इलाज कर रहे डॉक्टर, प्रतीत समदानी, ने ये खबर दी। उन्होनें खुश खबर देते हुए कहा की, ” लता दीदी की सेहत में सुधार हो रहा है। वे अभी आईसीयू में रहेंगी” बता दें की लता जी 2 दिनो से वेंटिलेटर के बाहर हैं। ये खबर सुनकर फैन्स ने राहत की सांस ली। लता जी की बहन, आशा भोसले ने ये खबर भी दी थी की उनकी सेहत के लिए घर में पूजा पाठ भी किया जा रहा है। घर हो या घर से बाहर हर व्यक्ति लता मंगेशकर के स्वास्थ्य के जल्द ठीक होने की दुआ मांग रहा है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.