Bhool Bhulaiyaa 2 Teaser:भूल भुलैया 2 में, क्या अक्षय की जगह ले पाएंगे कार्तिक आर्यन। छोटे पंडित का दिखेगा नया अंदाज़..

0 559

Bhool Bhulaiyaa 2 Teaser :आपको साल 2007 में आई अक्षय कुमार की फिल्म भूल भुलैया तो याद ही होगी। इस फिल्म की फ्रैंचाइज़ी भूल भुलैया 2 लेकर आ रही है। लेकिन इस फिल्म में अक्षय कुमार नहीं बल्कि कार्तिक आर्यन मुख्य भूमिका में नज़र आने वाले है।

इस फिल्म का टीज़र गुरुवार को रिलीज़ किया गया। टीज़र काफी रोमांचक लग रहा है। टीज़र शुरू होता है एक अँधेरी हवेली से जहाँ अचानक एक परछाई नज़र आती है। इसके बाद पायल की आवाज़ के साथ एक जानी पहचानी आवाज़ में एक गाना सुनाई देती है। यह मंजुलिका का गाना ‘आमी छे तोमर’ है। तभी अरसो बंद पड़ी हवेली के दरवाज़े पीछे से जोर जोर खटखटाने की आवाज़ सुनाई पड़ती है। इसके बाद कार्तिक आर्यन की जबरदस्त एंट्री होती है। उनके साथ ही राजपाल यादव भी नज़र आते है। इस फिल्म में वह भूतों को भागते हुए नज़र आएंगे है।

Also Watch :- Ganesh Acharya : Choreographer Ganesh Acharya पर harassment का आरोप

इस फिल्म में कार्तिक आर्यन के अलावा कियारा आडवाणी भी मुख्य भूमिका में नज़र आएंगी। हालांकि ‘आमी छे तोमर’ गाना सुनकर विद्या बालन की याद आती है। टीज़र के कमेंट में फैंस अक्षय कुमार को भी याद करते हुए दिखाई दिए। अब ये देखना दिलचस्प होगा की क्या कार्तिक आर्यन, अक्षय कुमार की कमी को पूरा कर पाएंगे। क्या मंजुलिका सच में वापस आ गई है? इन सवालों के जवाब जानने के लिए आपको फिल्म के रिलीज़ होने का इंतज़ार करना होगा।

आपको बता दें की Bhool Bhulaiya 2 , 20 मई को सिनेमा घरों में रिलीज़ होगी।

Also Read:-Ranbir Alia Wedding:आखिर रणबीर आलिया का बेंड बज ही गया..जानें कौन कौन हुआ इस ‘बेंड बाजा बरात’ में शामिल…

रिपोर्ट : अमृतरश्मि

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.