Ranbir Alia Wedding:आखिर रणबीर आलिया का बेंड बज ही गया..जानें कौन कौन हुआ इस ‘बेंड बाजा बरात’ में शामिल…

0 587

Ranbir Alia Wedding : BTown के सबसे हॉट कपल, जिसकी शादी का इंतज़ार उनके फैंस और बॉलीवुड बड़ी ही बेसब्री से कर रहीं है। आखिरकार आज यानि की 14 अप्रैल को शादी के बंधन में बांध गए। यह शादी रणबीर आलिया के बांद्रा वाले घर ‘वास्तु’ (Vastu) से घर से हुई है।

इस दौरान BTown से ज्यादा लोगों को आमंत्रित नहीं किया गया था। सिर्फ फॅमिली के लोग ही बुलाए गए थे। इस दौरान करण जोहर, सैफ अली खान, करीना कपूर, करिश्मा कपूर, पूजा भट्ट जैसे नामी कलाकार शामिल हुए थे। इस शादी में मुकेश अम्बानी भी शामिल हुए थे। इस समारोह के दौरान रणबीर कपूर के पिता दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर को याद किया गया।

Also Watch:-Ranbir Alia Wedding News update | #Bollywood update

आपको बता दें की रणबीर आलिया ने 7 बजे मीडिया से बातचीत की। रिपोर्ट्स के मुताबिक चार पंडितों ने आलिया और रणबीर की शादी कराई। इसके अलावा उन्होंने मीडिया के साथ ढोल नगाड़े पर डांस किया और उन्हें मिठाई भी खिलाई।

आपको बता दें की दोनों 5 साल से रिलेशनशिप में थे। तबसे ये अटकले लगाई जा रही थी की वह जल्द ही शादी करेंगे। उनकी शादी साल 2020 में दिसंबर में होने वाली थी। लेकिन उसी साल अचानक से ऋषि कपूर की मृत्यु हुई थी। उसके बाद कोरोना के बढ़ते केस के कारण उन्होंने अपनी शादी पोस्टपोनड कर दीं।

आपको बता दें की हाल ही में दोनों की फिल्म ब्रह्मास्त्र का एक गाना रिलीज़ किया था। उनकी ये फिल्म 9 सितम्बर 2022 को रिलीज़ होगी।

Also Read:-KGF Chapter 2:रिलीज़ से पहले रचने वाली है इतिहास, रिलीज़ से पहले ही सिनेमा हॉल Housefull..

रिपोर्ट : अमृतरश्मि

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.