महंगाई का तगड़ा झटका! 3 महीने के बाद बढ़े गैस सिलेंडर के दाम, जानें आपके महानगर में इसके रेट

0 97

नई दिल्ली. एक बार फिर आम आदमी को महंगाई का झटका केंद्र सरकार ने दिया है। दरअसल आज यानी 4 जुलाई को एक बार फिर देश की राजधानी दिल्ली से लेकर चेन्नई तक महानगरों में गैस सिलेंडर (Gas Cylinder Rates) के दाम अपडेट हो गए हैं। हमेशा की तरह इस बार भी जहां तक घरेलू LPG गैस सिलेंडर की कीमत की बात है तो चारों महानगरों में कोई खास बदलाव नहीं हुआ है। लेकिन वहीं दूसरी तरफ कमर्शियल गैस सिलेंडर (Commercial LPG Rates) की कीमत में इस बार बढ़त देखने को मिली है।

जी हां, मिली खबर के अनुसार 19 किलो के गैर-घरेलू सिलेंडर की की कीमतों में 7 रुपये/सिलेंडर की बढ़ोतरी की है। ऐसे में अब 19 किलो के गैर-घरेलू सिलेंडर की आज से दिल्ली में कीमत 1773 रुपये से बढ़कर 1,780 रुपये प्रति सिलेंडर हो गई। हालांकि आम जन को थोड़ी राहत है क्योंकि घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। हालांकि कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम पड़ने से इसका प्रेशर कहीं न कहीं आम जन पर पड़ता ही है।

जानें कहां कितने रेट

दिल्ली में कर्मशियल गैस सिलेंडर के दाम में 7 रुपये/सिलेंडर से बढकर अब दाम 1,780 रुपये हो गए हैं। जून के महीने में दाम 1773 रुपये थे।
कोलकाता में कर्मशियल LPG के दाम में 7 रुपये बढकर अब 1732 रुपये हो गए हैं। पहले ये दाम 1725 रुपये थे।
मुंबई में कर्मशियल LPG के दाम अब 1,780 रुपये हो गए हैं। पहले ये रेट 1773 रुपये थे।
चेन्नई में कर्मशियल LPG के दाम 7 रुपये/सिलेंडर से बढकर अब 1944 रुपये हो गए हैं। पहले ये रेट 1937 रुपये थे।
हालांकि इस बार भी, घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है, जो दाम देश के चारों महानगरों के लोगों ने पिछले महीने चुकाए गए थे, वही दाम अब जुलाई के महीने में भी आपको चुकाने होंगे।

वैसे देखा जाए तो मार्च के महीने में आखिरी बार घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में बदलाव देखने को मिला था। तब पेट्रोलियम कंपनियों ने घरेलू LPG के दाम में 50 रुपये का इजाफा किया था। वहीं दूसरी ओर कमर्शियल गैस सिलेंडर (Commercial Gas Rate) के दाम में गिरावट देखने को मिली थी।

इस तरह देखा जाए तो, तीन महीने के बाद अब कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में बढ़त देखने को मिल चुकी है। हालांकि घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत में लगातार तीसरे महीने यानी मार्च के बाद से ही कोई बदलाव नहीं देखा गया है। घरेलू गैस सिलेंडर (14.2 किलोग्राम) के दाम आज भी 1103 रुपए पर ही बने हुए हैं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.