हिंडन एयरबेस की सुरक्षा में बड़ी चूक, बाउंड्री के पास 4 फुट की सुरंग खोदी, IB और ATS कर रही जांच

0 315

नई दिल्ली/गाजियाबाद. उत्तरप्रदेश (Uttar Preadesh) से मिल रही बड़ी खबर के अनुसार, यहां गाजियाबाद (Gaziabad) के हिंडन वायु सेना अड्डे (Hinden Air Force) की सुरक्षा में बड़ी सेंधमारी हुई है। दरअसल एयरबेस के बाउंड्रीवॉल के पास ही करीब 4 फीट गहरी सुरंग खोद दी गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए लोगों ने तुरंत ही पुलिस को इसकी जानकारी दी जिसके बाद इस स्पॉट को सील कर दिया गया है।

इधर एयरफोर्स की ओर से टीला मोड़ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इसके सतह ही सीसीटीवी फुटेज के जरिए पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी गई है। अन्य जांच एजेंसियां भी इस मामले की जांच कर रही हैं। मिली जानकारी के अनुसार बीते 10 दिसंबर को, कुछ स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित किया कि किसी ने हिंडन वायु सेना बेस की बाहरी सीमा की दीवार के पास 4 फुट का गड्ढा खोदा है। पुलिस ने एक FIR दर्ज की है और CCTV का निरीक्षण किया जा रहा है।

मामले पर DCP शुभम पटेल ने बताया कि, साहिबाबाद के टीला मोड़ थाना क्षेत्र की इकबाल कॉलोनी के पीछे हिंडन एयरफोर्स स्टेशन की दीवार के पास बीते 10 दिसंबर को एक गड्ढा खोदा गया। जानकारी मिलने पर स्थानीय लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वीडियो और फोटो अपलोड कर पुलिस व एयरफोर्स को टैग कर शिकायत की गई है। हमने FIR दर्ज की है और CCTV का निरीक्षण भी किया जा रहा है।” खबर लिखे जाने तक कोशिश की जा रही थी कि आसपास की जितनी भी CCTV फुटेज जो उसके जरिए ही आरोपियों का पता लगाया जा सके।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.