वर्ल्ड कप के बीच भारत-पाकिस्तान फैंस के लिए बड़ी खबर, 10 दिसंबर को फिर खेला जाएगा मैच

0 400

नई दिल्ली : भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच के लिए फैंस हमेशा बेसब्री से इंतजार करते हैं। हाल ही में वर्ल्ड कप 2023 में दोनों टीमों के बीच एक मैच खेला गया था। इस मैच में टीम इंडिया ने एकतरफा जीत हासिल की थी। इस टूर्नामेंट के बीच में ही क्रिकेट फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई हैं। इन दोनों देशों की क्रिकेट टीमें अगले महीने एक बार फिर आमने-सामने होंगी। ये मैच कब और कहां खेला जाएगा आइए आपको पूरी डिटेल बताते हैं।

भारत-पाकिस्तान की टीमें अगले महीने अंडर-19 एशिया कप में आमने सामने होंगी। एशियाई क्रिकेट काउंसिल ने इस टूर्नामेंट का ऐलान कर दिया है। भारत-पाकिस्तान के बीच ये मैच 10 दिसंबर को दुबई में आईसीसी एकेडमी ओवल 1 स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं, इस टूर्नामेंट की शुरुआत 8 दिसंबर से होगी और फाइनल मैच 17 दिसंबर को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

अंडर-19 एशिया कप 2023 8 टीमों के बीच खेला जाएगा। 8 टीमों को चार-चार के दो ग्रुपों में रखा गया है। पाकिस्तान, भारत, अफगानिस्तान और नेपाल को ग्रुप ए में रखा गया है जबकि ग्रुप बी में श्रीलंका, जापान, यूएई और बांग्लादेश हैं।

टीम इंडिया के मैचों का शेड्यूल

8 दिसंबर – भारत बनाम अफगानिस्तान
10 दिसंबर – भारत बनाम पाकिस्तान
12 दिसंबर – भारत बनाम नेपाल
15 दिसंबर – दोनों सेमीफाइनल मैच
17 दिसंबर – फाइनल मैच

टीम इंडिया ने 8 बार जीता खिताब
टीम इंडिया अंडर-19 एशिया कप की सबसे सफल टीम है। भारत ने 8 बार इस टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया है। पिछली बार साल 2021 में टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराकर ट्रॉफी जीती थी।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.