बीकानेर का हार्डकोर बदमाश भानी नाथ उर्फ भानीडा गिरफ्तार, एक बोलेरो कैंपर जब्त

0 366

चूरू । पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना सरदारशहर पुलिस द्वारा उनके यहां दर्ज एक आपराधिक मामले में फरार चल रहे बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ थाने के हिस्ट्रीशीटर और हार्डकोर अपराधी भानी नाथ उर्फ भानीडा पुत्र रामू नाथ सिद्ध (30) निवासी मोमासर बास श्रीडूंगरगढ़ को थाना क्षेत्र के धोलीया कुंआ इलाके से गिरफ्तार कर एक बोलेरो कैंपर बरामद की है।

एसपी राजेश कुमार मीना ने बताया कि एडीजी क्राइम दिनेश एमएन एवं आईजी रेंज ओमप्रकाश आदतन एवं संगठित अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत एएसपी राजेंद्र कुमार मीणा व सीओ सरदारशहर नरेंद्र कुमार के सुपरविजन में टीम गठित की गई।

हार्डकोर क्रिमिनल भानी नाथ उर्फ भानीडा थाना सरदारशहर में दर्ज एक अपराधिक मामले में फरार चल रहा था। गिरफ्तारी के लिए एसएचओ सतपाल विश्नोई के नेतृत्व में गठित की गई टीम द्वारा इसे धोलिया कुआं इलाके से गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त बोलेरो कैंपर बरामद की गई है। श्री डूंगरगढ़ थाने के हिस्ट्रीशीटर भानी नाथ के विरुद्ध अलग-अलग थानों में मारपीट, अवैध हथियार, चोरी, लूट, हत्या का प्रयास सहित संगीन धाराओं में कुल 43 मुकदमे दर्ज हैं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.